साल 2022 की शुरुआत से पहले दूर करें ग्रहों का दुष्प्रभाव, वार के अनुसार आजमाए ये उपाय

By: Ankur Sat, 25 Dec 2021 08:44:00

साल 2022 की शुरुआत से पहले दूर करें ग्रहों का दुष्प्रभाव, वार के अनुसार आजमाए ये उपाय

आने वाले दिनों में नया साल दस्तक देने वाला हैं। साल 2022 से सभी को उम्मीदें हैं कि यह साल जीवन की परेशानियों से छुटकारा दिलाते हुए सुखी जीवन बनाए। इंसान पर विपत्ति का कारण बनता हैं ग्रहों का अशुभ प्रभाव जिसे दूर कर ही जीवन में सुख-समृद्धि का आगमन किया जा सकता हैं। नए साल की शुरुआत से पहले उपाय कर ग्रहों के दुष्प्रभाव को दूर किया जा सकता हैं। आपको सिर्फ हर दिन लगाए जाने वाले तिलक का ध्यान रखना हैं। आज इस कड़ी में हम आपको वार के अनुसार तिलक लगाने से जुड़ी जानकारी देने जा रहे हैं जिसकी मदद से ग्रहों से संबंधित अशुभ फलों में कमी लाइ जा सकती हैं। तो आइये जानते हैं इसके बारे में।

रविवार

रविवार का स्वामी ग्रह सूर्यदेव जो ग्रहों के राजा भी हैं। सूर्य देव की कृपा बनाए रखने के लिए आपको लाल चंदन या रोली का तिलक लगाना चाहिए। ऐसा करने से समाज में मान-सम्मान में वृद्धि होती है और नौकरी में पदोन्नति के योग भी बनते हैं।

astrology tips,astrology tips in hindi,planets effects

सोमवार

सोमवार को भगवान भोलेनाथ का दिन माना जाता है। सोमवार का स्वामिगरह चंद्रमा है और चंद्रमा शीतलता का प्रतीक है। इसलिए मानसिक शांति और मन कि चंचलता या ग्रह की चंचलता को दूर करने के लिए सोमवार को सफेद चंदन, विभूति या फिर भस्म का तिलक लगाना चाहिए। ऐसा करने से भोलेनाथ के साथ-साथ चंद्रमा की कृपा भी हम पर बनी रहती है।

मंगलवार


मंगलवार का स्वामी ग्रह मंगल है और चूंकि मंगल का रंग लाल है इसलिए इस दिन प्रयास करें कि लाल रंग का प्रयोग करें। मंगलवार को हनुमानजी का दिन भी माना जाता है इसलिए इस दिन लाल चंदन या चमेली के तेल में घुला हुआ सिंदूर का तिलक लगाएं। यह आपके मंगल दोष को काम करता है और आपके जीवन के संकट भी दूर होते हैं।

बुधवार


बुधवार को भगवान श्रीगणेश की पूजा का विधान है और इस दिन के स्वामी ग्रह बुधमाने जाते हैं। यदि किसी जातक की कुंडली में बुध दोष है तो उसे बुधवार के दिन सूखे सिंदूर का तिलक करना चाहिए, खासकर के उन लोगों को जो व्यवसाय कर रहे हैं। इस उपाय से न केवल बुद्धि का विकास होता है बल्कि बुध के प्रभाव से ही बिजनेस में सफलता मिलती है।

astrology tips,astrology tips in hindi,planets effects

गुरुवार

गुरुवार के स्वामी ग्रह देवगुरु बृहस्पति हैं और यह दिन भगवान विष्णु की आराधना करने का होता है। यदि आप का बृहस्पति कमजोर है तो इसके लिए आप सफेद चंदन की लकड़ी को पत्थर पर घिसे और उसमें केसर मिलकर चंदन केसर का तिलक लगाएं। ऐसा करने से न केवल आपके आर्थिक संकट दूर होंगे बल्कि आपकी वैवाहिक जीवन में भी खुशियां बनी रहेंगी।

शुक्रवार


शुक्रवार का स्वामी ग्रह शुक्र हैं और इस दिन को माता लक्ष्मी की पूजा करने के लिए शुभ माना जाता है। शुक्रवार के दिन आर्थिक संपन्नता और भौतिक सुख सुविधाओं की प्राप्ति की मनोकामना के लिए लाल चंदन का तिलक लगाएं। यह उपाय कारगर साबित होगा।

शनिवार


शनिवार के स्वामी ग्रह शनिदेव हैं । शनि दोष से मुक्ति चाहते हैं तो ये उपाय बहुत ही लाभदायक सिद्ध होगा। इस दिन काली हल्दी को पत्थर पर घिसकर उसका तिलक लगाना चाहिए। यह आपके समस्त कष्टों का घरण करेगा।

हम WhatsApp पर हैं। नवीनतम समाचार अपडेट पाने के लिए हमारे चैनल से जुड़ें... https://whatsapp.com/channel/0029Va4Cm0aEquiJSIeUiN2i

Home | About | Contact | Disclaimer| Privacy Policy

| | |

Copyright © 2024 lifeberrys.com